सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत नई बस्ती में 25 वर्षीय युवक निखिल उर्फ हनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रमेश के पुत्र निखिल उर्फ हनी (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
