प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21सवी किस्त जारी

Spread the love

वाराणसी। देश के किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने हेतु प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत  19-11-2025 को 21 वीं किस्त का हस्तांतरण तमिलनाडु के कोयंबटूर से किया गया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित केवीके, कल्लीपुर, वाराणसी द्वारा इस आयोजन का सजीव प्रसारण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ साथ समूह की महिलाएं भी उपस्थित रही । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक क़ृषि शैलेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मृदा  राजेश राय, केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह उपस्थित रहे l इस अवसर पर कार्यक्रम मे शामिल शस्य वैज्ञानिक डॉ अमितेश सिंह ने गेंहू उत्पादन तकनिकी, डॉ राहुल कुमार सिंह ने समेकित क़ृषि प्रणाली, श्रीप्रकाश सिंह ने बीज उत्पादन तकनीकी, डॉ मनीष पाण्डेय ने संरक्षित खेती डॉ प्रतीक्षा सिंह ने मूल्य संवर्धन विषय पर अपने विचार साझा किया l उक्त कार्यक्रम में मेहंदीगंज के किसान मुकेश कुमार एवं लालमान ने सम्मान निधि के रूप मे मिलने वाले धनराशि के सदुपयोग के बारे मे बताया इस अवसर पर सैकड़ो कृषक एवं महिलाएं सम्मिलित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *