सोनभद्र : खनन उद्योग से पिछले वर्ष की तुलना में 10.47 करोड़ अधिक राजस्व की हुई वसूली

Spread the love

*खनन उद्योग से जनपद सोनभद्र में 370.33 करोड़ राजस्व हुआ जमा

सोनभद्र।  जनपद सोनभद्र में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य खनिज के मद में  370.33 करोड़ राजस्व जमा कराया गया है, जो गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य खनिज के मद में जमा कराये गये कुल राजस्व 336.73 करोड़ से 33.06 करोड़ अधिक है तथा मुख्य खनिज कोयला के मद में  582.98 करोड़ जमा कराया गया है। इस प्रकार कुल रू0 953.31 करोड़ का राजस्व जमा कराया गया  है, जो गत वित्तीय वर्ष में कुल प्राप्त राजस्व 942.84 करोड़ से 10.47 करोड़ अधिक है ।    जनपद सोनभद्र राजस्व प्राप्त करने में प्रदेश में अग्रणी रहा है, जिसके सम्बन्ध में सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा वर्चुअल माध्यम से आज आयोजित बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह के नेतृत्व में राजस्व वसूली में प्रशासन द्वारा की गयी प्रभावी कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। जनपद सोनभद्र में अवैध खनन/अवैध परिवहन/अवैध भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 36.27 करोड़ शास्ति के रूप में वसूल की गयी है साथ ही 117 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट
दर्ज कराते हुए कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *