प्रयागराज । आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही और गाड़ियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सूबेदारगंज और भगत की कोठी के मध्य द्विसाप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन (04193/04194) संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी।
यह विशेष ट्रेन न केवल त्योहारों के दौरान अपने घर लौटने वाले प्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। राजस्थान के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प और मकराना के मार्बल उद्योग से जुड़े व्यापारियों को कानपुर, प्रयागराज तथा आगरा जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से सीधा और सुलभ संपर्क मिलेगा।
इस विशेष गाड़ी में 20 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी तृतीय श्रेणी के 7 कोच, स्लीपर श्रेणी के 7 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, 1 एसएलआर/डी तथा 1 एसएलआर कोच शामिल हैं।
समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी विशेष ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सूबेदारगंज से शाम 19:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह फतेहपुर रात 20:58 बजे पहुंचकर 21:00 बजे छूटेगी, गोविंदपुरी रात 22:20 बजे पहुंचकर 22:25 बजे छूटेगी, इटावा रात 00:50 बजे पहुंचकर 00:55 बजे छूटेगी, फतेहाबाद 03:10 बजे पहुंचकर 03:12 बजे छूटेगी, आगरा कैंट सुबह 04:35 बजे पहुंचकर 04:50 बजे छूटेगी, मथुरा सुबह 05:50 बजे पहुंचकर 05:55 बजे छूटेगी, गोवर्धन सुबह 06:20 पहुंचकर 06:22 छूटेगी,डीग सुबह 06:38 पहुंचकर 06:40 छूटेगी, अलवर सुबह 09:00 बजे पहुंचकर 09:05 बजे छूटेगी, राजगढ़ 09:33 बजे पहुंचकर 09:35 बजे छूटेगी, बांदीकुई 10:00 बजे पहुंचकर 10:02 बजे छूटेगी, दौसा 10:25 बजे पहुंचकर 10:27 बजे छूटेगी, गांधीनगर जयपुर 11:05 बजे पहुंचकर 11:08 बजे छूटेगी, जयपुर दोपहर 11:45 बजे पहुंचकर 11:55 बजे छूटेगी, फुलेरा दोपहर 12:43 बजे पहुंचकर 12:45 बजे छूटेगी, नवा सिटी 13:20 बजे पहुंचकर 13:22 बजे छूटेगी, कुचमन सिटी 13:38 बजे पहुंचकर 13:40 बजे छूटेगी, मकराना दोपहर 13:52 बजे पहुंचकर 13:54 बजे छूटेगी, डेगाना दोपहर 14:27 बजे पहुंचकर 14:30 बजे छूटेगी, मेड़ता रोड दोपहर 15:00 बजे पहुंचकर 15:05 बजे छूटेगी, गोटन दोपहर 15:23 बजे पहुंचकर 15:25 बजे छूटेगी, जोधपुर शाम 16:40 बजे पहुंचकर 16:50 बजे छूटेगी तथा 17:40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भगत की कोठी से रात 20:40 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह जोधपुर रात 20:50 बजे पहुंचकर 21:00 बजे छूटेगी, गोटन रात 21:58 बजे पहुंचकर 22:00 बजे छूटेगी, मेड़ता रोड रात 22:35 बजे पहुंचकर 22:40 बजे छूटेगी, डेगाना रात 23:12 बजे पहुंचकर 23:15 बजे छूटेगी, मकराना रात 23:52 बजे पहुंचकर 23:55 बजे छूटेगी, कुचमन सिटी मध्यरात्रि 00:10 बजे पहुंचकर 00:12 बजे छूटेगी, नवा सिटी रात 00:26 बजे पहुंचकर 00:28 बजे छूटेगी, फुलेरा रात 01:20 बजे पहुंचकर 01:22 बजे छूटेगी, जयपुर 02:10 बजे पहुंचकर 02:20 बजे छूटेगी, गांधीनगर जयपुर तड़के 02:31 बजे पहुंचकर 02:34 बजे छूटेगी, दौसा तड़के 03:15 बजे पहुंचकर 03:17 बजे छूटेगी, बांदीकुई तड़के 04:25 बजे पहुंचकर 04:27 बजे छूटेगी, राजगढ़ सुबह 04:48 बजे पहुंचकर 04:50 बजे छूटेगी, अलवर सुबह 05:45 बजे पहुंचकर 05:50 बजे छूटेगी, डीग सुबह 07:18 पहुंचकर 07:20 छूटेगी, गोवर्धन सुबह 07:32 पहुंचकर 07:34 छूटेगी,मथुरा सुबह 08:10 बजे पहुंचकर 08:15 बजे छूटेगी, आगरा कैंट सुबह 09:00 बजे पहुंचकर 09:05 बजे छूटेगी, फतेहाबाद सुबह 10:00 बजे पहुंचकर 10:02 बजे छूटेगी, इटावा दोपहर 12:08 बजे पहुंचकर 12:10 बजे छूटेगी, गोविंदपुरी दोपहर 15:00 बजे पहुंचकर 15:05 बजे छूटेगी, फतेहपुर शाम 16:28 बजे पहुंचकर 16:30 बजे छूटेगी तथा शाम 19:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन त्योहार विशेष ट्रेनों की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।
