अहरौरा, डोंगिया मेन कैनाल समिति की बैठक में जर्जर नहरों के मरम्मत की मांग 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा डोंगिया बांध मेन कैनाल समिति की बैठक सोमवार को दोपहर में अहरौरा बांध पर हुई बैठक में धान की नर्सरी डालने हेतु पांच जून से सभी नहरों का चलाने का निर्णय किसानों ने लिया। बैठक में अहरौरा बांध के मेन कैनाल सुलस को बनवाने, आनंदीपुर माइनर में जमे जलकुंभी को साफ कराने, कंचनपुर माइनर की खुदाई कराने चौकियां ब्रांच माइनर की टेल पर सफाई कराने, भागवत ब्रांच माइनर की सफाई कराने, खेमईपुर माइनर जहां जहां टूटी हैं उसके तटबंध को बंधवाने , धुरिया माइनर के सीपेज को बंद कराने, की मांग किसानों ने बैठक में उपस्थित सिंचाई विभाग के एस डी ओ ऋतुराज पांडेय, जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश राय से किया। बैठक में किसानों ने पांच जून से धान की नर्सरी डालने के लिए अहरौरा, डोंगिया बांध से संबंधित सभी नहरों के संचालन का निर्णय लिया। बैठक में किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह पटेल, गोपाल दास गुप्ता, योगेश सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *