सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाबालिक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक युवक नाबालिक किशोरी को लेकर बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में 15 वर्षीय किशोरी राजकुमारी पुत्री रमेश को गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत चोपन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं, बाइक चला रहा युवक छबिंद्र पुत्र भूवल (19 वर्ष) को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
नाबालिक किशोरी को लेकर भाग रहा युवक हादसे का शिकार, हालत नाजुक
