बीआरबीसीएल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

औरंगाबाद। भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल) में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  बिमल कुमार साहा, अन्य विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

शपथ ग्रहण के उपरांत  देहुरी के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 की प्रतिभागी 40 बालिकाओं ने भी सक्रिय भागीदारी की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री बिमल कुमार साहा सहित सभी विभागाध्यक्षों व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। प्लांट परिसर में भी पौधे लगाए गए, जिसमें प्रशिक्षु कार्यपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *