रॉबर्ट्सगंज में महिला सुरक्षा सम्मेलन, पीड़ित सम्मान पर विशेष जोर

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में “पीड़ित केन्द्रित न्याय प्रणाली एवं महिला सुरक्षा सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिला प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल कल्याण विभाग सहित कई विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता कृष्णनन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में संवेदनशीलता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को केवल न्याय दिलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें मानसिक और सामाजिक सहयोग भी देना आवश्यक है।सम्मेलन में पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनियम, ट्रॉमा इनफॉर्म्ड केयर, लैंगिक अपराधों की रोकथाम और मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *