कुएं में मिला महिला का शव, संदिग्ध हालात में मौत 

Spread the love

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सखीना के रूप में हुई है। घटना के बाद जहां एक ओर पति इसे हादसा बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।जानकारी के अनुसार, गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने कुएं में महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका के पति का कहना है कि सखीना पानी भरने के दौरान अचानक कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मायके पक्ष इस बात से सहमत नहीं है और उन्होंने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *