तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Spread the love

डाला, सोनभद्र।(राकेश जायसवाल) डाला चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना बाड़ी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 52 वर्षीय शांति पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति रामसेवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं घायल पति को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *