हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा 150 किसानों को पानी की टंकी व पाईप वितरित

Spread the love

रेणुकूट।हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा आईसीएआर मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पानी टंकी व पाईप वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अनिल झा एंव रेनुकूट कलस्टर प्रमुख सस्टेनेबिलिटी  विदेश सिंह परमार की उपस्थिति में किया गया। आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर आयोजित कार्यक्रम में फसल पैदावार और आमदनी में वृद्वि के लिए म्योरपुर, बभनी एवं दुद्वी ब्लॉक के 150 किसानों को पानी टंकी व पाईप का वितरण हिण्डालको के मुखिया  समीर नायक के मार्गदर्शन में एंव कलस्टर हेड (एच.आर.)  जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथि  सागर सोनी कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में आई॰सी॰ए॰आर॰ मऊ एवं हिण्डाल्को सी॰एस॰आर॰ की यह पहल सराहनीय है, इससे विशेषकर अनुसूचित जनजाति के किसानों को कृषि उत्पादन में लाभ होगा। हिण्डाल्को का कृषक विकास कार्यक्रम सदैव ही अनुकरणीय रहा है एवं प्रत्येक वर्ष विभिन्न कृषि बीजों का वितरण, कृषक प्रशिक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी आदि के माध्यम से किसानो को लाभान्वित किया जाता है। 

हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख  अनिल झा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आईसीएआर मऊ द्वारा प्रदान किए गये उच्च गुणवत्ता वाली पानी की टंकी व पाईप उपलब्ध कराना है, जिससे वह अपनी फसल के पैदावार में सुधार कर सके और अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। यह पहल टिकाऊ कृषि और ग्रामीण विकास को सहायता देने की हमारी प्रतिबद्वता का एक हिस्सा है।

हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी सुभाषीश चक्रवर्ती ने अपने सम्बोधन में किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं रमाकान्त शर्मा द्वारा कृषि संबंधित योजनाओं से अवगत कराया गया। 

कार्यक्रम का संचालन हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी प्रदीप सोनी,अरविन्द यादव, अजय यादव, रुद्र प्रताप,अंकित दूबे एंव पूरी टीम का सरानीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *