एनटीपीसी औरैया में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन

Spread the love

औरैया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एनटीपीसी औरैया में 29 अगस्त 2025 को हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी औरैया)  शुभाशीष गुहा द्वारा उपस्थित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को खेल भावना को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गयी। साथ ही इस वॉकथॉन का नेतृत्व परियोजना प्रमुख  शुभाशीष गुहा ने किया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे टाउनशिप की परिक्रमा की गयी और खेल भावना, एकता एवं स्वास्थ्य को लेकर जोशीले नारों के साथ वातावरण को ऊर्जावान बनाया गया। यह आयोजन एनटीपीसी औरैया की स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, टीम भावना को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की खेल विरासत को सम्मान देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्लो साइकलिंग रेस, बैडमिंटन, कैरम-बोर्ड इत्यादि खेलों का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *