एन आर आई आर एस एम 2025-26 में विंध्य वारियर्स की धमाकेदार जीत, बने चैंपियन

Spread the love

सोनभद्र। एन आर आई आर एस एम 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विंध्य वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दादरी लीजेंड्स को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए विंध्याचल की टीम ने दादरी को 20 ओवर में 180ध्5 के स्कोर तक सीमित रखा। जवाब में उतरी विंध्य वॉरियर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए मात्र 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और एक यादगार जीत दर्ज की।
  मैच के हीरो रहे इंजीनियर (ऑपरेशन) रेहान नवाज अहमद काइफी, जिन्होंने 28 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेलकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। दादरी लीजेंड्स के प्रबंधक ( प्रचालन) संजू ढाका को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘बेस्ट बैट्समैन’ घोषित किया गया। वहीं, विंध्याचल के जूनियर इंजीनियर (एडीएम) अंजनी कुमार को ‘बेस्ट बॉलर’ और वरिष्ठ प्रबंधक (आरएलआई) रविकांत रामिन्नी को ‘बेस्ट फील्डर’ का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम)  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) व स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष एस.के. सिन्हा, महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी.के. भराली तथा मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) प्रमुख रूमा दे शर्मा शामिल रहीं।
  इस अवसर पर ए.जे. राजकुमार ने सभी टीमों को खेल भावना के लिए बधाई दी। परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने अपने संदेश में कहा कि खेल हमें एकजुट करता है और जीत-हार से बढ़कर आपसी सौहार्द महत्वपूर्ण है। खिलाड़ियों द्वारा विंध्याचल टीम के आतिथ्य के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए एक विशेष वीडियो भी प्रस्तुत किया गया। टीम विंध्याचल के कप्तान सुनील भीमावत ने दादरी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। अंत में उप प्रबंधक (प्रचालन) एवं स्पोर्ट्स काउंसिल महासचिव संतोष कुमार ने सभी विभागों जैसे-एचआर, टीएडी, आईटी, ऑटो बेस, आरएलआई एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *