क्रेशर प्लांटों से निकल रहे गर्दों से परेशान ग्रामीणों ने दिया मंडलायुक्त को पत्रक

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगौती देई  गांव के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को पत्रक देकर भगोतीदेई सहित आसपास के गांवों में मानकों को दरकिनार कर चल रहे क्रेशर प्लांटों को बंद कराने की गुहार लगाई अधिकारियों ने भी जांच कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया।

भगोतीदेई गांव निवासी समाजसेवी संपूर्णानंद के नेतृत्व में मिर्जापुर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मंडलायुक्त राजेश प्रकाश  को पत्रक सौंपकर भगोतीदेई ग्रामसभा में मानक विपरीत नियमों का उलंघन करते हुए संचालित स्टोन क्रेशर प्लांटों से उड़ने वाली पथरीली धूल के कण से होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए क्रेशर प्लांटों को बंद कराने की मांग की ।

 दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।

 संपूर्णानंद ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को बताया की क्षेत्र के भगोतीदेई,सोनपुर, लालपुर,चिरैया,चकजाता,एकली, रामपुर ढ़बही, बियाहुर,घासीपुर गांव से मात्र सौ से दो सौ मीटर की दूरी पर  संचालित हो रहे क्रेशर प्लांटों से उड़ने वाले धूल के कण से हजारों कि संख्या में लोग प्रभावित है । धूल के कण उड़ने से ग्रामीणों  के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही है ।

सबसे ज्यादा प्रभाव  भगौतीदेई और सोनपुर में है जहां बस्तियों के पास क्रेशर प्लांटों को संचालित किया जा रहा है ।

और क्रेशर प्लांटों से उड़ने वाला धूल लोगों के घरों में घुस जा रहा है जिसके चलते घरों में सोना भी भोजन बनाना भी दुश्वार हो गया है ।

गर्मी में छत पर सो भी नहीं सकते है आवादी क्षेत्रों में मानकों को ताख पर रखकर के क्रेशर प्लांटों को स्थापित  किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है की क्षेत्रीय अधिकारियों के मिली भगत से स्कूल, बस्ती, धार्मिक स्थलों से न्यूनतम  500 मीटर  और सड़क से 100 मीटर से भी कम दूरी पर क्रेशर प्लांटों को स्थापित किया गया है और इनका संचालन किया जा रहा है जिसके कारण समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है ।

 क्रेशर प्लांटों के कारण अहरौरा जमुई रोड पर रोशनहर गांव से सोनवर्षा गांव तक सड़क पर अत्यधिक मात्रा में धूलकण जमा होने और गाड़ियों के आवागमन से उड़ने वाले धूलकणों के कारण सड़क पर लोगों का चलना कठिन व खतरों से भरा हुआ रहता है ।

धूल गर्दे व तेज रफ्तार चलती ट्रकों के कारण आए दिन सड़क दूर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *