उपजिलाधिकारी ने नाम तहसीलदार को सौपा शिकायती पत्र

दुद्धी/संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को ब्लाक क्षेत्र म्योरपुर के ग्राम पंचायत फाटपखना के कोटेदार का लाइसेन्स निरस्त करके नया कोटेदार नियुक्ति कराने एवं कोटेदार द्वारा अंगूठा लगाकर पैसा निकालने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी के नाम एक शिकायती पत्र ग्राम प्रधान लक्ष्मण प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीणों ने तसिलदार अंजनी गुप्ता को दिया।शिकायती पत्र पढ़ने के उपरांत तहसीलदार ने जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत फाटपखना (खम्हरिया टोला) टोले के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदार अखिलेश पुत्र स्व० लालचंद व परिवार के सदस्य ग्रामीण जनता के साथ बहुत बड़ा घपला / धोखा धड़ी करते आ रहे राशन देने के नाम पर अंगूठा लगाते समय खाता से पैसा निकाल लेते हैं और राशन में भी -बेदितौली करते है।
यह घटना स्वयं कोटेदार के द्वारा किया गया है वे काफी फ्राड किस्म के व्यक्ति है जिससे ग्रामीण जनता संतुष्ट नहीं है। वे गल्ला के वितरण में भी चोरी करते हैं। आदिवासी बाहुलय क्षेत्र होने के कारण यहाँ के लोग ज्यादा पड़े लिखे नहीं है जिसका फायदा विगत कई वर्षों से इनके पिता एवं पुत्र के द्वारा उठाया जा रहा है जब ग्राम वासियों के द्वारा उनके किये गए घपलेबाजी का जबाब माँगा जाता है तो वो कहते है कि ज्यादा बोलोगे तो किसी को राशन नहीं मिलेगा और राशन कार्ड भी निरस्त करा देंगे।इस दौरान ग्रामीण राजेन्द्रप्रसाद,इन्द्रदेव सविन्द्र,काशी जयसिंह कविता उर्मिला देवती सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
