13 दिसम्बर को आयोजित होगी लोक अदालत

चन्दौली । राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा बैंक के वाहनों एवं पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को हरी
झण्डी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया।
पराविधिक स्वयं सेवकों के नगर भ्रमण का उद्देश्य जनपद व तहसील स्तर पर आगामी दिनांक 13.12.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक
अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन / वादकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ दिलाया जाना है। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश
दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के साथ अशोक कुमार XI, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम, रामबाबू यादव विशेष न्यायधीश (एस०सी०/एस०टी०) एक्ट, विकास वर्मा -।, अपर जनपद न्यायाधीश / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद न्यायधीश / एफ०टी०सी० प्रथम / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक एवं अन्य बैंक के पदाधिकारी गण
उपस्थित रहे।
जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा बताया गया की दिनांक 13.12.2025 को
आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटरयान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। उपरोक्त सूचना अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा -। द्वारा दी गयी।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
