वेकोलि एक अधिक सक्षम, प्रशिक्षित और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा – जय प्रकाश द्विवेदी

Spread the love

वेकोलि में मानव संसाधन विकास  विभाग के नए परिसर का भव्य उद्घाटन

नागपुर। गुरुवार को वेकोलि के इंदोरा कॉम्प्लेक्स स्थित मानव संसाधन विकास  विभाग के स्थानांतरित परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने परिसर का उद्घाटन वेकोलि के निदेशकगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा वेकोलि संचालन समिति के सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया। 

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जय प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि, “यह नई शुरुआत न केवल संगठनात्मक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह हमारे मानव संसाधन तंत्र को और अधिक सशक्त, दक्ष एवं भविष्योपयोगी बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से वेकोलि एक अधिक सक्षम, प्रशिक्षित और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

कार्यक्रम में वेकोलि के निदेशक (तकनीकी / संचालन)  अनिल कुमार सिंह, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी  अजय मधुकर म्हेत्रे तथा वेकोलि संचालन समिति के सदस्यों  सी. जे. जोसेफ तथा  दीपू पिल्लै ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (जनसंपर्क)  सतीश ग़बाले भी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम की शुरुआत में वेकोलि सुरक्षा गार्ड ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। तदुपरांत अतिथियों ने परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (खनन/मानव संसाधन विकास)  यू.सी. गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया तथा अंत में श्रीमती अनुपमा आनंद टेमुर्णीकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने परिसर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक गण, विभिन्न विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *