उत्तर प्रदेश बनेगा स्टार्टअप और इलेक्ट्रॉनिक्स का हब, रोजगार और विकास को मिलेगी रफ्तार

Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक आज बापू भवन, लखनऊ स्थित द्वितीय तल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) सुनील कुमार शर्मा ने की, जिसमें प्रमुख सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) अनुराग यादव, आईएएस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) के विस्तार, स्टार्टअप्स को सहयोग, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में मंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) का विस्तार कर इसे टायर-2 और टायर-3 शहरों में भी स्थापित किया जाए। उन्होंने गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बैठक में विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) राहुल सिंह, आईएएस, विशेष सचिव (आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) श्रीमती नेहा जैन, आईएएस, तथा उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPLC) के प्रबंध निदेशक रवि रंजन, आईएएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *