विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत 30-31 जनवरी को अभियान दिवस, सभी बीएलओ रहेंगे उपस्थित

Spread the love

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत 30 एवं 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं।इन दोनों तिथियों को समस्त बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ द्वारा अधिक से अधिक आवेदन फार्म एकत्र किए जाएंगे, जिससे छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें।

उन्होंने बताया कि बीएलओ पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक एकीकृत निर्वाचक नामावली एवं सभी आवश्यक फार्मों के साथ मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान फॉर्म-6, 6क, 7 एवं 8 भरकर नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन, स्थानांतरण, ईपीआईसी प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन से संबंधित आवेदन किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *