उमंग 2.0: सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में चार दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

Spread the love

रांची ।  वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) सीएमपीडीआई शाखा के तत्वावधान में संस्थान के रबीन्द्र भवन में दिनांक 12 से 15 सितम्बर] 2025 तक चार-दिवसीय मेला-सह-बिक्री मेला ‘‘उमंग 2.0’’ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि कस्तूरी महिला सभा] सीएमपीडीआई की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता इस मेले का उद्घाटन दिनांक 12 सितम्बर को संध्या बेला में करेंगी । इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एवं निदेशकगण उपस्थित रहेंगे। मेला दिनांक 13 से 15 सितम्बर] 2025 तक पूर्वाह्न 10.30 बजे से रात्रि के 8 बजे तक चलेगा। इस मेले में लगभग 70 स्टाल लगाए जाएंगे जिनमें आधुनिक परिधान, हैंडलूम साड़ियां एवं सूट सामग्रियां, आभूषण, घरेलू साज-सज्जा और सजावट के सामान के अलावा खाने-पीने की भी स्टालें होंगी। इसके अतिरिक्त जूट, पुनर्चक्रित कागज, शिल्प और स्मृति चिह्न मोमबत्तियां हैंड बैग हस्त निर्मित वस्तुएं/सामानों भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे जिनमें रांची जिले और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद शामिल होंगे। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना तथा लोगों के बीच टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति/उद्यमी स्टाल के पंजीकरण और अन्य विवरण के लिए कृपया मोबाइल नं0-9898678477/9423060011 एवं 7433009463 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *