बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक समारोह सम्पन्न

Spread the love

  खेल-कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले हुए सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र। बीआरडी राजकीय पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया । कार्यक्रम के दूसरे दिन खेल-कूद, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, भाला फेंक, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन समापन समारोह के मुख्य मेहमान प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव एवं डॉ लवकुश प्रजापति रहे।
  इस दौरान बीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनम गुप्ता,बी कॉम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली पूजा तथा बीएसएसी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विभा को पुरस्कार दिया गया जबकि एम ए हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली रीना कुमारी, राजनीती शास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सौरभ एवं समाजशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली काजल तथा एम एस सी प्राणी विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अमृता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
  प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्याल में पढ़ाई-लिखाई के अलावा आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने चढ़-बढ़कर हिस्सा लिया, और छात्रों ने अपनी प्रतिभा भी दिखाई। इस मौके पर डॉ अजय कुमार, डॉ मिथलेश गौतम, डॉ विवेकानंद, डॉ राजेश यादव, डॉ बृजेश यादव, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ राजेश भारती, डॉ अंकिता, डॉ गीता, डॉ प्रियंका,डॉ मालती, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ सचिन विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिथलेश गौतम व डॉ अंकिता चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *