सोनभद्र। मांची थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बांकी उर्स मेला को देखते हुए मांची मोड़ तिराहा, ग्राम सुअरसोत के पास की गई।पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में देवव्रत जायसवाल (25 वर्ष) और कपिल जायसवाल (18 वर्ष) के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
