रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नाजायज मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत की 248 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 20/21 जनवरी की रात घुवास बाजार से मेहुड़ी सजौर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहुड़ी सजौर पुलिया के पास से अटल बिहारी पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी चैनपुर बभनी और दीपक कुमार भारतीय पुत्र संजय कुमार भारतीय निवासी सोनारी ,रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया।अटल बिहारी के पास से 123 ग्राम और दीपक कुमार के पास से 125 ग्राम हेरोइन, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1300 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने हेरोइन लखनऊ से लाकर बेचने की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
