रेणुकूट में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया 

Spread the love

रेणुकूट। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय जवानों द्वारा पाकिस्तान को धूल चटा कर भारत का गौरव बढ़ाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी और जनसमुदाय के सहयोग से रेणुकूट में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मुर्धवा स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू कर पिपरी तक भ्रमण किया। इस मौके पर यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारतीय सेना जिंदाबाद इत्यादि नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार और विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम प्रकाश जैन रहेl इस अवसर पर जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस महान वीरता, शौर्य और देशप्रेम का परिचय दिया है,वह ऐतिहासिक है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाकर और आतंकवादियों को नेस्तनाबूद कर के देश की गरिमा और सम्मान को बढ़ाया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने कहा कि भारतीय सेना ने दिखा दिया कि यदि अब पाकिस्तान जरा सी भी आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसे उसका मुंह तोड़ जवाब मिलेगाl इस दौरान मंडल अध्यक्ष छवि शाह, राकेश पाण्डेय, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह,राज वर्मा,प्रदीप सिंह रानू,आशीष मिश्रा, रामभगत यादव, रिंकू सिंह, बिंदु गिरी, मनोज त्रिपाठी, विजेंद्र सिंह सोनू साह, उदय मौर्या, रावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *