दिवंगत मनीष चौबे को दी गई श्रद्धांजलि 

वाराणसी। प्रतिभाशाली, उत्साही युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता सफल व्यवसायी मनीष चौबे का असामयिक निधन बेहद पीड़ा दायक और समाज की गहरी क्षति है ।

NTPC

 उक्त विचार आज ईंगलिसियालाइन स्थित पंडित  कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन  कार्यालय में  युवा नेता और पंडित  कमलापति त्रिपाठी जयन्ती समारोह समिति के संयोजक दिवंगत मनीष चौबे को श्रध्दसुमन अर्पित करते हुये ब्यक्त किया गया। वक्ताओं ने आगे कहा कि मनीष ने अल्पआयु में ही अपने पिता सतीश चौबे के पद चिन्हों पर चलते हुये राजनीति, समाज सेवा तथा ब्यापार  जगत में अपनी एक अलग पहचान  बना ली थी, खास करके युवकों में वो बेहद लोकप्रिय थे।  अल्प आयु में ही एक जटिल बीमारी से ग्रस्त हो जाने के बावजूद वो हमेशा उर्जा से भरे रहते थे। उनके दिवंगत हो जाने से उनके परिवार सहित समाज की भी गहरी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में सम्भव नहीं है ।

 हम सब सम्भावनाओं से भरे ऐसे युवा साथी के असामयिक  निधन से स्तब्ध और दुखी हैं और ईश्वर  से उनकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थी हैं । उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

 श्रध्दान्जलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ  नेता विजयशंकर पांडेय ने किया। श्रध्दान्जलि देने वालों में पूर्व एम0एल0सी0 राजेशपति त्रिपाठी, विजयशंकर मेहता, डाक्टर अनिल उपाध्याय, बैजनाथ सिंह, आनन्द मिश्रा, वैभव त्रिपाठी, विजयकृष्ण राय अन्नू, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मनोज चौबे, कमल पटेल, मानस दिक्षित, ब्रज मिश्रा, अनिल कुमार  मिश्रा , कमलाकांत  पान्डेय ,पुनीत मिश्रा,  विपिन मेहता ,सुवाष राम, रमेश वर्मा, पिन्टू शेख आदि।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *