कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26  के तीसरे दिन दिखा जबरदस्त मुकाबला

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की मेजबानी में जयंत परियोजना में आयोजित कोल इंडिया अंतर-कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 अपने पूरे शबाब पर है। 28 जनवरी से शुरू हुई इस पांच दिवसीय खेल स्पर्धा में कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुक़ाबला देखने को मिला। इस दौरान बीसीसीएल एवं एसईसीएल के बीच भिड़ंत में बीसीसीएल ने एसईसीएल को 2-1 से हराया। इसी क्रम में एमसीएल एवं डबल्यूसीएल के बीच मैच में एमसीएल ने डबल्यूसीएल को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। वहीं एनसीएल एवं एससीसीएल के मध्य मुक़ाबले में एनसीएल ने एससीसीएल को 1-0 से पराजित किया।

1 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 में  कोल इंडिया  सहित एनसीएल, एमसीएल, बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल, डब्ल्यूसीएल, ईसीएल, सीएमपीडीआईएल और एससीसीएल की टीम भाग ले रही हैं। इस प्रतिस्पर्धा का फाइनल मैच 1 फरवरी, 2026 को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *