वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक सम्पन्न, शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को दिए गए वृक्षारोपण लक्ष्यों के अनुरूप स्थल चिन्हित कर शत-प्रतिशत पौधरोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में एनजीटी के आदेशों का सख्ती से पालन कराने को कहा। विभागों को अपने परिसरों में खाली स्थानों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा व संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फलदार पौधों की आवश्यकता होने पर वन विभाग को मांग उपलब्ध कराने को भी कहा गया।उन्होंने ओवरलोड कूड़ा ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई, सड़कों के गड्ढों की मरम्मत और सड़क किनारे साफ-सफाई कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही हर माह ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल आयोजित करने और सोन नदी किनारे बसे गांवों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीएफओ राबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, डीएफओ रेनुकूट कमल कुमार, एसडीओ शत्रुधन त्रिपाठी, एसडीओ ओबरा मयंक, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *