बरेका में 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत फायर फाइटिंग एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण

Spread the love

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में समूचे भारतीय रेल के साथ 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह (दिनांक 04 से 10
मार्च 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य रेल कर्मचारियों में संरक्षा के प्रति जागरूकता
बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करना है।
इसी क्रम में, आज दिनांक 07 मार्च 2025 को कारखाना परिसर इंजन डिवीजन, सी.एम.टी. लैब एवं टूल रूम के
कर्मचारियों के बीच संरक्षा जागरूकता के लिए फायर फाइटिंग एवं व्यक्तिगत संरक्षा उपकरण का प्रशिक्षण, संरक्षा
शपथ, संरक्षा प्रश्नोतरी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे कारखाना कर्मचारियों ने
अति उत्साह के साथ हिस्सा लिया।


इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को समझाना और उन्हें
संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों
को संरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिससे कार्यस्थल पर सतर्कता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा
सके।
बरेका में संरक्षा सर्वोपरि
बरेका प्रशासन अपने सभी कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय संरक्षा
सप्ताह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संरक्षा संगोष्ठी, संरक्षा प्रदर्शनी, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता,
नुक्कड़ नाटक और मॉक ड्रिल जैसी गतिविधियाँ भी शामिल की जाएंगी।

बरेका परिवार का यह संकल्प है कि संरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन कर न केवल कार्य स्थल
बल्कि अपने दैनिक जीवन के लिए सुरक्षित वातावरण बनाया जाए और भारतीय रेल को संरक्षा के उच्चतम मानकों
पर स्थापित किया जाए। कार्यक्रम में विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *