चन्दौली । राष्ट्रीय आपदा मोचन बल 11 वाहिनी वाराणसी के टीम द्वारा आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जनपद चन्दौली के सहयोग से जिले के आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग द्वारा आम जनमानस को बाढ/ डूबने से बचाव और आग से बचाव की परिस्थितियों से सम्बन्धित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। ये विशेष अभियान मनोज कुमार शर्मा, डीआइजी / जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के नेतृत्व में टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता के तीस सदस्यीय टीम तथा संतोष कुमार (द्वितीय कमांडर), प्रेम कुमार पासवान (डी०सी०). डॉ० विवेक सिंह (डी०सी०) एवं इंस्पेक्टर शिवपूजन सिंह (टीम कमांडर) द्वारा दिया गया।

प्रथम परिस्थिति के मॉक ड्रील के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को प्रशिक्षित तरीको से बचाने के साथ ही एन०डी०आर०एफ० के प्रशिक्षित गोताखोरो द्वारा डूबे हुए व्यक्ति को खोज कर निकालने का प्रर्दशनी किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के तरीके और घरेलू वस्तुओं का इस्तेमाल करके बाढ़ के दौरान बचाव के तरीके सिखाये गये। यह मॉक ड्रील गंगा नदी के किनारे स्थित बलुआ घाट, जनपद चन्दौली में आयोजित किया गया। द्वितीय परिस्थिति में भवन के आग में फसे हुए व्यक्तियों की मदद करते हुए घायलों को सुरक्षित एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य किया गया साथ ही भूकम्प एवं अन्य आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गयी। यह कार्यक्रम एन०डी० आर०एफ० कैम्प साहूपुरी मुगलसराय में हुआ। बलुआ घाट मॉक ड्रील के दौरान डिप्टी सीएमओ चन्दौली, सीओ बलुआ घाट, नायब तहसीलदार सकलडीहा, आपदा सलाहाकार, कानूनगो के साथ स्थानीय नागरिक, नाविक. स्वयंसेवक मौजूद रहे। साहुपूरी मॉक ड्रील में संतोष कुमार (द्वितीय कमांडर), प्रेम कुमार पासवान (डी०सी०), डॉ० विवेक सिंह (डी०सी०) एवं इंस्पेक्टर शिवपूजन सिंह (टीम कमांडर) स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुश्री शबा, एस०एच०ओ० संतोष सिंह थाना मुगलसराय एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुन्नी सिंह फायर विभाग टीम ने प्रतिभाग किया। आपदा विशेषज्ञ एवं आपदा मित्र तथा अन्य वॉलेंटियर उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
