आकांक्षी जनपद चंदौली को विकसित बनाने के लिए तेजी से करें सभी पैरामीटर पर कार्य – केन्द्रीय राज्यमंत्री

Spread the love

 केन्द्रीय राज्यमंत्री सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक संपन्न

बाहरी दवाइयां न लिखें चिकित्सक,दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें 

चन्दौली। केन्द्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल की अध्यक्षता में जनपद में कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि अपेक्षित जनपदों में कुछ क्षेत्रों में, जिस क्षेत्र में जनपद पीछे हो उन क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा विशेष पहल कर कार्य किया जाना है । स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ओपीडी में समय से चिकित्सक बैठकर मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करें । उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु केंद्र एवं प्रदेश सरकार गंभीर है।

सीएमएस को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से डिमांड करते रहे दवाइयां पर्याप्त हैं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मिशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों,स्मार्ट क्लास सहित मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र पर चर्चा की।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि किसान बीमा का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि जनपद विभिन्न क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु विशेष बल देते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी हर सम्भव प्रयास कर जनपद की महिलाओं को जागृत करें । उन्होंने जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग से कहा कि हमसे जो भी सहयोग चाहिए आप हमे अवगत करा दे हम पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार हैं। बैठक के दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, विधायक चकिया कैलाश आचार्य, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय,डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।  बैठक के उपरान्त जिला चिकित्सालय पंडित कमलापति त्रिपाठी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और जन औषधि केंद्र, डॉयलिसिस सेंटर और वार्डो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *