सीसीसीएल: एसकेएस को हराकर तिरगावा की टीम बनी विजेता

Spread the love

चंदौली में प्रथम बार चंदौली सर्किल क्रिकेट लीग (सीसीसीएल) का कैलावर में हो रहा है आयोजन

जिले के उभरते हुए प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का है उद्देश्य

चहनियां/चंदौली। क्षेत्र के कैलावर स्थित खेल मैदान पर आयोजित चंदौली सर्किल क्रिकेट लीग (सीसीसीएल) का मैच तिरगावा की टीम मनीष इलेवन और एसकेएस की टीम के बीच खेला गया। जिसमें तिरगावा की टीम ने एसकेएस की टीम को 08 विकेट से हराकर विजेता बनी।

  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसकेएस की टीम ने 08 ओवर में मात्र 29 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

 जवाब में उतरी तिरगावा की टीम मनीष इलेवन ने मात्र 02 ओवरों में ही 30 रन बना दिये। इस प्रकार तिरगावा की टीम 08 विकेट से विजेता बन गई। मैन ऑफ द मैच आयुष चौधरी को चुना गया, जिन्होंने 08 गेंद पर 25 रन बनाए।

  फोटो – खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि ब्रांड एम्बेसडर चंदौली राकेश यादव रौशन

 इसके पूर्व मुख्य अतिथि चंदौली जनपद के मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर राकेश यादव रौशन के द्वारा फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि गांव की मिट्टी में बहुत सी प्रतिभाएं होती हैं, जो उचित मंच न मिलने के कारण दम तोड़ देती हैं। चंदौली सर्किल क्रिकेट लीग (सीसीसीएल) ग्रामीण पृष्ठभूमि के क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करेगा।

   श्री रौशन ने आगे कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है। आज युवा खेल के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाकर देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। मुख्य अतिथि को मेजबान अनिल सिंह यादव और प्रभात यादव ने बुके और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

  इस अवसर पर अवनीश यादव उर्फ़ बलिस्टर, मनीष यादव, रामकुंवर यादव, पवन कुमार मौर्य सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *