ट्रेलर ने मारी ने बाइक सवार को टक्कर,हालत गंभीर 

Spread the love

वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई मार्ग स्थित भगोतीदेई गांव के पास गुरुवार को दोपहर में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार गुरुवार को दोपहर में बाइक सवार भगोतीदेई नहर के पास से बाइक सवार 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी एकली सरिया पेट्रोल लेकर अपने घर को लौट रहा था अहरौरा से जमुई की तरफ जा रही तेज रफ्तार  ट्रेलर की चपेट में जाने से अजय गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को अहरौरा सीएचसी लाया जहा से  प्राथमिक के बाद गंभीर चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वही ट्रेलर मौके से भागने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *