प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य मनुष्य को घिस घिसकर शालिग्राम बनाना है – यतीन्द्र

मनोज पांडेय 

प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रान्तीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग आज सकुशल संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी काशी प्रान्त के प्रधानाचार्यों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ प्रचारक एवं वर्तमान में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन अपने संगठन की कार्य पद्धति का एक अंग है। वर्ग का उद्देश्य मनुष्य को घिस घिसकर शालिग्राम बनाना है। क्योंकि जब पत्थर घिसता है तभी वह शालिग्राम बनता है और उसकी पूजा होती है। प्रशिक्षण वह सशक्त साधन है जिसके माध्यम से घिसकर हमारा जीवन राष्ट्र के लिए सदुपयोगी बनता है। हमें हर वर्ग में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। हम यहां अनुशासित, नियंत्रित और बंधा हुआ जीवन जीते हैं। हमें दूसरे श्रेष्ठ संस्थानों में स्वयं जाकर वहां की अच्छी बातें भी प्रत्यक्ष रूप से देखकर उसे अपने यहां लागू करना चाहिए। सम्पर्क हमारी योजना का सबसे प्रमुख अंग है।हमारी सम्पर्क करने की साधना बनी रहनी चाहिए।हम समाज के लिए ही कार्य कर रहे हैं, समाज हमारा आराध्य है।

प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय और विक्रम सिंह परिहार ने संगठन मंत्री के समक्ष अपना अनुभव कथन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र एवं अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतीन्द्र द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख सुमन्त पाण्डेय ने दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में योगदान देने वाले विशेषज्ञ प्रशिक्षकों, अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रान्तीय दायित्व धारक अधिकारियों के योगदान को सराहते हुए कहा कि इन सबके प्रोत्साहन, योगदान एवं समन्वित प्रयास से ही प्रशिक्षण वर्ग का सुचारू पूर्वक संचालन संभव हुआ। उन्होंने पूरे दस दिन तक वर्गाधिकरी के रूप में उपस्थित रहे भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष कंचन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षण में काशी प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी के अनवरत क्रियाशील योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। तथा वर्ग के बौद्धिक व्यवस्था प्रमुख प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी के प्रति भी आभार प्रकट किया। प्रशिक्षण स्थल सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यवस्था में लगे वहां के आचार्य बन्धु भगिनी एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत के आचार्य ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, काशी प्रान्त के संगीत प्रमुख भरत और विद्यालय की बहनें भूमि वर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, शैली मिश्रा, दिव्यांशी गुप्ता, जान्हवी गुप्ता, वर्षा सिंह, भैया अनमोल श्रीवास्तव, व्योम कृष्ण तिवारी तथा ओम श्री साहू आदि का विशेष योगदान रहा। वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख आचार्य द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, सह सर्व व्यवस्था प्रमुख रमेश मिश्र, अनिल कुमार पाण्डेय, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी, शशी द्विवेदी आदि सभी आचार्य बन्धु भगिनी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रमों की फोटो ग्राफी कौशलेन्द्र त्रिपाठी, श्रेया तिवारी तथा अंकित मिश्र ने की। प्रोजेक्टर वर्क का संचालन आचार्य जय बहादुर सिंह जी ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *