रासलीला के 10वें दिन ‘कंस वध’ की लीला का हुआ मंचन

Spread the love

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में चल रही 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के 10वें दिन कंस वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। जिसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी मामा कंस के वध का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान जब श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया, तो पूरा पंडाल श्जय श्रीकृष्णश् और श्राधे-राधेश् के जयघोष से गूंज उठा।इस धार्मिक उत्सव को देखने के लिए रॉबर्ट्सगंज नगर और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।  इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संयोजक राम प्रसाद यादव, हर्ष अग्रवाल,रविन्द्र केशरी,अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जालान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडेय, प्रदीप खेतान,अशोक श्रीवास्तव, श्याम यादव, डॉक्टर अशोक यादव,अजय श्रीवास्तव,प्रदीप ,डॉक्टर, चंद्रभूषण पांडेय, डॉक्टर अनिल पांडेय, नरेंद्र जालान, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *