प्राथमिक विद्यालयों में तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को किया गया जागृत

Spread the love

*हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जनपद वासियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है-जिलाधिकारी*

*हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय अस्मिता ,देशभक्ति और गौरव के जन भागीदारी आंदोलन के रूप में एक सफल अभियान बन चुका है-सीडीओ*

भदोही / हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालयों में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे के महत्व को बताना एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। तिरंगा रैली गांव-गांव एवं गलियों से होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाधिकारी ने सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जनपद वासियों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय अस्मिता ,देशभक्ति और गौरव के जन भागीदारी आंदोलन के रूप में एक सफल अभियान बन चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *