त्वरित व शुचितापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने मुकदमें का किया स्थलीय निरीक्षण

जिला मजिस्ट्रेट ने लंबित मुकदमो में तहसील औराई के गरौली में नक्शा दुरुस्ती भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित वाद का स्थलीय निरीक्षण कर ‘न्यायालय आपके द्वार’ को किया चरितार्थ

NTPC

भदोही/ ‘न्यायालय आपके द्वार’ अभियान के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया, जिससे विवादित प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त कर त्वरित निस्तारण किया जा सके। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तहसील औराई के मौजा गरौली में पंचम राम सरकार वाद में नक्शा दुरूस्ती, चकरोड खड़न्जा भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मुकदमें का तहसीलदार सुनील कुमार व राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला मजिस्टेªट ने विवादित स्थल पर पहुॅचकर दोनों पक्षों की बातों को गम्भीरता से सुनकर सबकी सहमति से वाद का निस्तारण कराया। उन्होंने तहसीलदार औराई को निर्देशित किया कि भूलेख पत्रावली के आधार पर खड़न्जा मार्ग का चौड़ीकरण कराते हुए रास्ते का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। अनावश्यक हस्ताक्षेप करने वाले व्यक्तियों पर विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।  जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपने न्यायालय डायस पर सुनवाई के दौरान विद्वान अधिवक्ताओं एवं प्रभावित पक्षकारों के सुनवाई पश्चात शुचिता पूर्ण निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिससे कि विवादित प्रकरण के संबंध में राजस्व टीम व दोनों पक्षकार व अन्य की मौजूदगी में सभी बिंदुओं पर सम्यक सुनवाई व विचारोंपरांत त्वरित निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी ,तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि संबंधित न्यायालय में लंबित व विवादित प्रकरणों के संबंध में न्यायालय आपके द्वार के क्रम में स्थलीय निरीक्षण व सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। स्थलीय निरीक्षण में चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *