रास विहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का किया गया मंचन

सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में चल रहे 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला के छठवें दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।बतादें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मंडली के द्वारा रासलीला, रास विहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया।
रास विहार मयूर नृत्य देख कर दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवों का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थिति में कौरवों ने चक्रव्यूह की रचना की। कौरवो को मालूम था कि पांडंवों की सेना मे अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है।च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलभली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़ेगा। युद्ध में अभिमन्यु धीरे धीरे विजय की तरफ बढ़ रहा था कि सातों महारथियो ने अभिमन्यु का छल कपट से वध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, मनोज सिंह, रामू मिश्र,सत्येंद्र पांडेय, धर्मेश सिंह खरवार, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, अशोक श्रीवास्तव,विजय कानोड़िया, संतोष सिंह चंदेल, कमला कांत पांडेय, मिठाई लाल सोनी, शीतल सोनी, गिरीश पांडेय, ब्रजेश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
