ग्रापए उत्तर प्रदेश के सचिव नागेश्वर सिंह  का 69 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह का 69वां जन्मदिन शुक्रवार को कैंप कार्यालय मानसरोवर होटल में धूमधाम से मनाया गया। पत्रकार और प्रबुद्ध साथियों ने केक काटकर और माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नागेश्वर सिंह जी को केक खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के जिला संप्रेक्षक अभय यादव, पूर्व तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे, सदर तहसील संगठन मंत्री सत्य प्रकाश चौबे, मुन्ना सिंह, संजय मिश्रा, पत्रकार सदस्य अजीत यादव, संदेश यादव उर्फ लादू यादव मनीष यादव धीरेंद्र यादव जयप्रकाश पांडेय विक्की अग्रहरि सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने नागेश्वर सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। नागेश्वर सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं और आंदोलनों से ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे और समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *