समसपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वितरित किया गया स्वेटर 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। नरायनपुर विकास के प्राथमिक विद्यालय समसपुर में पढ़ने वाले बच्चों को बुधवार को गंगा जल कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्वेटर वितरित किया गया। इस ठंड भरे मौसम में स्वेटर पाकर बच्चे प्रश्न नजर आए।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में नामांकित 137 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित करने बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की इस ठंड में बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरित करना सराहनीय कार्य है।  खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रमुख सचिव बेसिक आदेश भी हैं की विद्यालयों मे ठंड का मौसम होने के कारण सभी छात्र छात्रा अनिवार्य रूप से स्वेटर  पहन कर आए। जिसके लिए शासन द्वारा डी0बी0टी0 के माध्यम से 1200 रूपये नामांकित बच्चों के अभिवावको के खाते मे प्रेषित भी की जा चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी ने संस्था के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की तथा प्रधानाध्यापक अजय वर्मा को निर्देशित किया की सभी बच्चों प्रतिदिन स्वेटर पहन कर आने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह राजन सिंह,दुर्गावती देवी पूर्व प्रधानाध्यापिका, पल्लवी सिंह, संजुला सिंह, एस0एम0सी0 सदस्यों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *