एनटीपीसी विंध्याचल के विंध्य क्लब द्वारा ”सुरीली शाम” अंताक्षरी सीजन -3 का किया गया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल का विंध्य क्लब संगीतमय लहरों और यादों के संग एक खास शाम का गवाह बना, जब “बॉलीवुड के बाजीगर – एक सुरीली शाम” (अंताक्षरी सीजन-3) का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में परियोजना के 13 जोशीले टीमों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया और बॉलीवुड संगीत ज्ञान की इस रोचक जंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत “ऑपरेशन सिंदूर” थीम के तहत एक देशभक्ति गीत से हुई, जो हमारे सशस्त्र बलों को समर्पित था। इस भावनात्मक प्रारंभ ने पूरे कार्यक्रम को एक उत्सवी और गर्वपूर्ण माहौल प्रदान किया।
दो कठिन एलिमिनेशन राउंड्स और पाँच चरणों की रोमांचक ग्रैंड फिनाले के बाद टीम ज़िंगालाला ने विजयी ताज पहना, जबकि सुर के पक्के ने दूसरे स्थान पर कड़ी टक्कर दी। इस यादगार शाम की शोभा बढ़ाई विशिष्ट अतिथियों ने जिसमें राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), सुमन कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक(ऑपरेशन),  हनुमान सोनी, वरिष्ठ प्रबन्धक (प्रचालन) तथा  वेद प्रकाश, प्रबंधक (प्रचालन) एवं जनरल सेक्रेटरी, विंध्य क्लब के  प्रोत्साहन ने पूरे कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ, जहाँ हँसी, तालियों और संगीत की गूंज ने एकजुटता और सौहार्द की भावना को और गहरा किया। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि समुदाय को भी मजबूत बनाते हैं,यही है विंध्य क्लब की असली पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *