झज्जर ।झाड़ली गांव में स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट द्वारा बायोमास को -फायरिंग लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “बायोमास बिजनेस पार्टनर्स मीट” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बायोमास आपूर्तिकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाना, नए अनुबंधों की शुरुआत को सुगम बनाना तथा सप्लाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव प्राप्त करना था।

इस पहल के प्रति प्रबंधन की गंभीरता को दर्शाते हुए इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप कईर्बोत्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) उपस्थित रहे। उनके साथ जोयोतोष कुमार डे (महाप्रबंधक, संचालन एवं अनुरक्षण), मोहम्मद निजामुद्दीन महाप्रबंधक (संचालन एवं ईंधन प्रबंधन),अतुल अग्रवाल अपर, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), उमेश कुमार, अपर-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अपर-महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन)जस्मेर सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने एपीसीपीएल की बायोमास को-फायरिंग को बढ़ावा देने की रणनीति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और इस दिशा में साझेदारों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। *उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में एपीसीपीएल ने बायोमास को-फायरिंग के क्षेत्र में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जो संस्था की उपलब्धियों और समर्पण को दर्शाता है।*
कार्यक्रम के दौरान एपीसीपीएल की टीम द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश, सप्लाई शुरू करने की आवश्यकताएं, प्लांट में बायोमास की प्रक्रिया, अनुबंध से जुड़े मुख्य बिंदु तथा गुणवत्ता से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मीट में कुल 28 बायोमास आपूर्तिकर्ताओं ने भाग लिया।
यह आयोजन एपीसीपीएल और उसके बायोमास साझेदारों के बीच संबंधों को और मजबूत करने में सफल रहा तथा स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में मिलकर काम करने के संकल्प को और सुदृढ़ किया।
