एनटीपीसी अंता के प्रेरणा महिला मण्डल द्वारा भरतनाट्यम कार्यशाला एवं वार्षिकोत्सव का सफल आयोजन

Spread the love

बारा। एनटीपीसी अंता के प्रेरणा महिला मण्डल का वार्षिकोत्सव  10 मई, 2025 को अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भरतनाट्यम के माध्यम से “श्रीकृष्णचरितम्” की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

यह उल्लेखनीय है कि प्रेरणा महिला मण्डल, द्वारा लेडीज़ क्लब की सदस्याओं एवं बाल भवन के बच्चों के लिए 3 से 10 मई, 2025 तक सात दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला का आयोजन किया गया था। यह कार्यशाला भोपाल स्थित प्रतिष्ठित संस्था ‘नृत्यमंजरी कला पीठ’ की संस्थापक श्रीमती नीरजा सक्सेना के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से जोड़ना एवं उन्हें मंचीय प्रदर्शन हेतु प्रशिक्षित करना था। वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों को उनकी सहभागिता हेतु प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अनुराग कुमार भटनागर, उप वन संरक्षक (डीसीएफ) वन्यजीव, कोटा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में  संजीव कुमार सक्सेना, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी अंता एवं विशेष आमंत्रित अतिथि श्रीमती नीना भटनागर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती वंदना सक्सेना के कुशल निर्देशन एवं महासचिव श्रीमती रश्मि सिंह प्रयास से सम्पन्न हुआ।

स्वागत भाषण श्रीमती वंदना सक्सेना द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने देश के वीर सैनिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, “हम इस कठिन समय में राष्ट्र के वीर जवानों के साथ पूर्ण रूप से खड़े हैं।” इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबन्धक (ओ एंड एम)  विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक (संविदा एवं सामग्री)  राजेश चुडासमा, मानव संसाधन प्रमुख  दिलेर सिंह कुहाड़ एवं असिस्टेंट कमांडेंट (सीआईएसएफ) सुभाष चंद्र सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रेरणा महिला मण्डल की अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *