कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, 8 मार्च को लखनऊ कूच की चेतावनी

Spread the love

सोनभद्र । कलेक्ट्रेट परिसर उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले जुटीं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि यदि 7 मार्च 2026 तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 8 मार्च को लखनऊ कूच किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा, पेंशन, ग्रेच्युटी, न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाई। इसके साथ ही मोबाइल और इंटरनेट भत्ता, पीएलआई भुगतान में पारदर्शिता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए का भुगतान सीधे भवन स्वामी को किए जाने की मांग भी रखी गई। निजीकरण, आउटसोर्सिंग और अन्य विभागों में जबरन ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *