लाभकारी खेती की ओर कदम: महान एल्युमिनियम का कृषि प्रशिक्षण

Spread the love

सिंगरौली ।ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में हिंडालको महान एल्युमिनियम ने सीएसआर के अंतर्गत बड़ोखर, पोखरा और जोबगढ़ ग्रामों में कृषि आधारित आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 100 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण रीवा के कृषि प्रशिक्षक व उद्यमी विपिन तिवारी ने किया। किसानों को रेड बनाना (लाल केला), पपीता, चिया सीड्स, अरंडी तथा बड़े पैमाने पर मशरूम उत्पादन जैसी उच्च मूल्य फसलों की वैज्ञानिक खेती, लागत प्रबंधन और बाजार संभावनाओं की जानकारी दी गई।

यह पहल “बीज से बाजार तक” 360 डिग्री मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण बीज, विशेषज्ञ सहयोग और उपज के विपणन से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी। वर्तमान में योजना पायलट आधार पर संचालित है, जिसके सकारात्मक परिणामों के बाद इसे अन्य ग्रामों में विस्तारित किया जाएगा।

महान एल्युमिनियम की यह पहल खेती को लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *