सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में आयोजित एसपीएसबी अंतर-स्टील कबड्डी चैंपियनशिप-2024-25 में भिलाई स्टील प्लांट चैंपियन बना

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की मेजबानी में आयोजित स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) अंतर-स्टील कबड्डी चैंपियनशिप-2024-25 में सेल, भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) चैंपियन बना। 19 मार्च, 2025 को इस्पात बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-6 में आयोजित फाइनल मैच में बीएसपी की टीम ने आरआईएनएल को 42-32 अंकों से हराकर खिताब जीता। 

समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ), सुदीप पाल चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएँ),  टी जी कानेकर और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

अपने संबोधन में,  पाल चौधरी ने विजेताओं को बधाई दी और टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राउरकेला में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आरएसपी के क्रीड़ा विभाग की सराहना की। 

तीन दिवसीय चैंपियनशिप में मेजबान आरएसपी के अलावा बोकारो स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, आईआईएससीओ स्टील प्लांट, एलॉय स्टील प्लांट, बर्नपुर, आरआईएनएल, वीआईएसएल और सेलम स्टील प्लांट की टीमों ने भाग लिया। 

इससे पहले, बीएसपी की टीम ने आईआईएससीओ स्टील प्लांट की टीम को और आरआईएनएल की टीम ने वीआईएसएल की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

 टी जी कानेकर ने सभा का स्वागत किया जबकि एमओएमटी (एसएसएम)  अनिल मल्लिक ने कार्यक्रम का मंच सञ्चालन  किया। उप प्रबंधक (क्रीड़ा),  आर एन पाढ़ी ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *