राउरकेला इस्‍पात संयंत्र की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को निदेशक प्रभारी के विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान

Spread the love

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने 1 अप्रैल को गोपबंधु ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिक निष्पादन समीक्षा और पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी। आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी (डी.आई.सी.),  आलोक वर्मा ने नवाचार, दक्षता और रणनीतिक कार्यान्वयन में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले इकाईयों को विभिन्न परिचालन और प्रशासनिक क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित निदेशक प्रभारी के विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किए।

 सिंटरिंग प्लांट-3, कैप्टिव पावर प्लांट-1 और डिजाइन विभाग को कोक ब्रीज को कम करने में मदद करने वाले अपशिष्ट ताप पुनर्प्राप्ति प्रणाली के कार्यान्वयन के लिए पुरस्‍कृत किया गया। इसी तरह ब्लास्ट फर्नेस और ऊर्जा प्रबंधन विभाग को बी.एफ.-1 के हॉट ब्लास्ट स्टोव में मिश्रित गैस संवर्धन और बी.एफ.-5 के पी.सी.आई. प्रणाली में अतिरिक्त नाइट्रोजन लाइन की कमीशनिंग के लिए पुरस्कार मिला।

 सामग्री प्रबंधन विभाग, बारसुआ लौह खदान, बोलानी अयस्क खदान और सी एंड आई.टी. विभागों को सामग्री प्रबंधन कार्यों के लिए खानों में सौ प्रतिशत  एस.ए.पी. कार्यान्वयन के लिए पुरस्‍कृत किया गया। उच्च वेतन पेंशन योजना को सुचारू रूप से सुविधाजनक बनाने के लिए वित्त एवं लेखा, मानव संसाधन और सी एंड आई.टी. टीमों को पुरस्‍कृत  किया गया। इस मान्यता ने अपने संचालन में दक्षता, डिजिटलीकरण और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए आर.एस.पी. की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *