एनटीपीसी कोयला परियोजना के भूमि मुआवजा हेतु 23 व 24 मई को विशेष शिविर का आयोजन

Spread the love

हजारीबाग । बड़कागांव अंचलान्तर्गत बादम कोयला खनन परियोजना, एनटीपीसी लिमिटेड के अंतर्गत मौजा बादम एवं अम्बाजीत में अर्जित की गई भूमि के रैयतों को त्वरित मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने हेतु 23 एवं 24 मई को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर बड़कागांव अंचल कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिला भू-अर्जन कार्यालय, हजारीबाग के कर्मी उपस्थित रहेंगे।

प्रभावित रैयतों  सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें एवं यदि कोई समस्या हो तो उसे शिविर में ही अधिकारियों के समक्ष रखें, जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी प्रभावित रैयतों को पारदर्शी एवं शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *