श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल द्वारा गौ सेवा केंद्र में सेवा कार्य सम्पन्न

विलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल ने मंडल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में 29 मई 2025 को मानवता एवं करुणा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा केंद्र, बिलासपुर में सेवा कार्य संपन्न किया।

NTPC

इस पुनीत अवसर पर महिला मंडल की ओर से बेसहारा एवं घायल गौवंशों के भोजन हेतु (भूसा, चोकर, चारा, गुड़, केला आदि) तथा उपचार एवं देखभाल हेतु ₹21,000 की राशि की दवाइयाँ सहयोग स्वरूप केंद्र के संचालक श्री शत्रुध्न यादव को भेंट की गईं।यह संस्था लगभग 45 गौ एवं बछड़ों को आश्रय एवं सेवा प्रदान कर रही है। ये सभी निरीह प्राणी सड़क दुर्घटनाओं एवं मानवीय अत्याचारों का शिकार होकर बेसहारा हो चुके हैं। गौ सेवा केंद्र द्वारा की जा रही यह सेवा कार्य न केवल अत्यंत संवेदनशील है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

सेवा कार्य के समय महिला मंडल की उपाध्यक्षाएं, श्रीमती इप्शिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन—तथा समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं और सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धा महिला मंडल का यह कदम न केवल गौवंश की सेवा में समर्पित है, बल्कि समाज को सहानुभूति और सेवा की भावना से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *