हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम, शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक

Spread the love

सोनभद्र, रामगढ़ । सावन माह के दसवें दिन रविवार को शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष किरन मोदनवाल ने भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया। इस पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

पूजन आचार्य राधेकृष्ण तिवारी द्वारा दूध व गंगाजल से संपन्न कराया गया, जिसमें अध्यक्ष किरन मोदनवाल के साथ डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, चंचल गुप्ता, सविता मिश्रा, अशोक कुमार केसरी, शिवकुमारी केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, प्रियंका गुप्ता, मनोज केसरी समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सावन माह भर प्रतिदिन रुद्राभिषेक पूजन आयोजित किया जा रहा है।

शनिवार को मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें किरन मोदनवाल, प्रियंका गुप्ता, सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, रेखा मोदनवाल, राधिका केसरी, चंदा केसरी और लाडो केसरी ने भाग लिया।

आरती व पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज व भुनेश्वर महाराज की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति का माहौल और शिव नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *