शहीदी गुरु पर्व धूमधाम से मना

Spread the love

सोनभद्र। श्री गुरु अर्जन देव जी का 419 वां शहादत दिवस गुरुद्वारा राबर्ट्सगंज में मनाया गया इस दौरान लंगर का आयोजन किया गया ।  स्टाल लगाकर आते जाते राहगीरों को शरबत पिलाया गया । शहीदी दिवस को मनाने के लिए 40 दिनों तक सुखमणि साहिब का पाठ संगत द्वारा किया । अखंड पाठ की समाप्ति के बाद अहरौरा से आए भाई जीत सिंह व भाई सुरजन सिंह दया सिंह द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया। दिव्य आत्माओं के शरीर में परमेश्वर की दिशा ज्योति हमेशा प्रकाश मान रहती है। इतनी शांति आ जाती है की मृत्यु से डर नहीं लगता। सिखों के  गुरु अर्जन देव भी ऐसी हस्तियों में थे उन्होंने मुगल शासक जहांगीर के अन्याय के विरुद्ध धर्म एवं आस्था की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

 भारतीय समाज जहांगीर की धर्मार्थ नीतियों से त्रस्त हो गया था उस समय गुरु जी की प्रेरणा से उनके तेजस्वी व्यक्तित्व से समाज के अंदर विश्वास पैदा हो रहा था जो कि जहांगीर को सहन नहीं हो रहा था अंत में गुरु जी को गर्म तवे पर गर्म तेल डालकर शहीद कर दिया गया। ।  इस मौके पर जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, दया सिंह, अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कमलेश सिंह खंबे, सुखविंदर सिंह, गोल्डी दिनकर सिंह, अमन, विक्की, रवि सिंह, संतोष सिंह, मनमीत सिंह, बलकार सिंह, सोनू त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *